थाना घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-94/2026 धारा 64(2)एम, 351(2), 352 बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या निवासी ग्राम घुवास थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
विनोद मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या निवासी ग्राम घुवास थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
01. उ0नि0 श्री बृजेश राय, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 श्री अशोक सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 अजय कुमार यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।



0 टिप्पणियाँ